महेंद्र भट्ट दूसरी बार बने उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। एक बार फिर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

महेंद्र भट्ट का लगातार दूसरा कार्यकाल

महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले 2022 में महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 5 संसदीय सीटें जीती थीं।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी घोषित

प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी केंद्रीय चुनाव प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा की गई। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों में शामिल हैं:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
– केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा
– डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक
– हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत
– पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत
– टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह
– नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट
– कल्पना सैनी 

महेंद्र भट्ट की नियुक्ति के मायने

महेंद्र भट्ट की नियुक्ति आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है। महेंद्र भट्ट की सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अच्छी ट्यूनिंग मानी जाती है, जिससे उम्मीद है कि दोनों नेता मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे।