पिथौरागढ़। एक भीषण सड़क हादसे में मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मुवानी सुनी पुल के पास हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था।

हादसे के दौरान वाहन सड़क से करीब 100 फीट नीचे नदी में जा गिरा, हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, सभी मृतक बोकटा क्षेत्र के निवासी हैं। मृतक में 2 स्कूली बच्चे भी शामिल है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
सड़क हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान कर ली गई है।
मृतकों का विवरण:-
1. सिमरन पुत्री कुंदन सिंह (उम्र 7 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
2. तनुजा पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 15 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
3. विनीता पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 17 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
4. नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह (उम्र 36 वर्ष) वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
5. राजेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
6. होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
7. शांति देवी पुत्री केशर राम (उम्र 45 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
8. दीक्षा पुत्री दुर्योधन सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
घायलो की विवरण:-
1. पूजा पत्नी कुंदन सिंह ( उम्र 29 )
2. दीवान सिंह पुत्र भीम सिंह ( उम्र 55 )
3. श्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह ( उम्र 52 )
4. सुमित सिंह पुत्र प्रवीण सिंह ( उम्र 18 )
5. योगेश कुमार पुत्र केशव राम ( उम्र 28 )
6. बिना पुत्री पुरन बहादुर ( उम्र 24)
फोटो: हादसे में घायल महिला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीषण सड़क हादसे दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहां सरकार दुःख की इस घड़ी में दिवंगत परिजनों के साथ खड़ी हैं।