देहरादून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज उत्तराखंड के दौरे पर देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का देहरादून में स्वागत किया और उन्हें चारधाम के प्रसाद के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालया” के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात में दोनों राज्यों के बीच सहयोग और संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।