पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ एवं वन विभाग पिथौरागढ़ के समन्वय से हरेला पर्व के अवसर पर विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ में न्यायिक अधिकारियों के आवासों पर फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। जिला जज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ शंकर राज ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अभियान में सिविल जज (सी०डि०) सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ मंजू देवी, सिविल जज (जू०डि०) शिव सिंह, जगदीश प्रसाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला न्यायालय पिथौरागढ़, वनक्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ पूरन सिंह, वन दरोगा महिमा, जनपद न्यायालय पिथौरागढ के कर्मचारी एवं वनरक्षक पिथौरागढ़ उपस्थित रहें।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिला जज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ शंकर राज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह, सिविल जज (सी०डि०) आरती सरोहा एवं सिविल जज जूनियर डिविजन शिव सिंह ने भी वृक्षारोपण किया।