मुख्यमंत्री धामी ने जन्मदिन को उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और सादगी से मनाने का लिया फैसला

रुद्रप्रयाग, चमोली,  टिहरी और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से जानकारी ली

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आगामी जन्मदिन, 16 सितंबर, को उत्सव या किसी भव्य आयोजन के बजाय सादगी और सेवा को समर्पित करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि जन्मदिन जैसे अवसरों को समाज और जरूरतमंदों की सेवा में लगाना ही सबसे बड़ा उत्सव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस दिन का उपयोग आपदा प्रभावितों और आम लोगों की मदद में करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के कई हिस्सों में लोग आपदा के कारण मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं, ऐसे में समाज के हर व्यक्ति को उनके सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। उनका मानना है कि हर छोटा प्रयास पीड़ितों के लिए एक बड़ी मदद और उम्मीद का जरिया बन सकता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा में सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखंड की असली पहचान है, और यदि सभी नागरिक इसी सोच के साथ काम करें तो राज्य को हर क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।