पिथौरागढ़ में इंजीनियर दिवस धूमधाम से मनाया गया, रक्तदान कर किया महान अभियंताओं को याद

पिथौरागढ़। कलेक्ट्रेट स्थित अभियंता भवन में इंजीनियर दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान, इंजीनियरों ने भारत के महान इंजीनियर और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेसरैया के जन्मदिवस को याद किया और इंजीनियर आर.के. दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
टकाना स्थित अभियंता भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ इंजीनियरों ने दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर कमलकांत जोशी, दिनेश जोशी, प्रकाश जोशी, एल.पी. जोशी, महिपाल सिंह डोबाल, गुंजन मंगला, और तनुजा पंत ने विश्वेसरैया और दत्ता के जीवन और देश के निर्माण में उनके अमूल्य योगदानों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के बाद, सभी अभियंताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जिला चिकित्सालय में जाकर रक्तदान किया। इंजीनियरों ने बताया कि शाम को भाटकोट में एक बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी इंजीनियर भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर प्रदीप नेगी ने किया। कार्यक्रम में संजय वर्मा, ललित मोहन जोशी, दीपक गुरुरानी, मनीष पंत, दिनेश पांडे, कविंद्र बिष्ट, ऋषभ साह, नीरज गिरी, सूरज कोहली, जितेंद्र कुमार, मनोज खाती, दीपक बिष्ट, विवेकानंद बगौली, आनंद प्रसाद, चंद्रमोहन चनकन्याल, दीपक कुमार, प्रवीण धामी, विजय राठौर, दीपा बोरा, बीना पांडे, चंद्रकला त्रिपाठी, कमलेश भट्ट, ललित चंद्र भट्ट और दीपक टम्टा सहित कई इंजीनियर मौजूद रहे।