आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर सेकंड में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिला को दी गई पौष्टिक आहार की जानकारी

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर सेकंड में गुरुवार को गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यकत्री नीमा खत्री ने बताया कि प्रत्येक माह बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में शगुन आखर गाए जाते हैं और गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार खाने तथा अपना विशेष ध्यान रखने के संबंध में जानकारी प्रदान की जाती है।
सिमलगैर सेकंड केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में गीता तिवारी की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन सरस्वती देवी, भागीरथी देवी, सहायिका कंचन पाटनी, गंगा खत्री, दीपा जोशी, भूमिका, आकांक्षा, अनुजा, शिवम्, युविका, कमला कलोनी, सरिता और बबीता समेत कई लोग मौजूद रहे।