सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के पदों पर आवेदन आमंत्रित; विज्ञान और विज्ञानेत्तर के लिए 50-50% पद आरक्षित

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्राथमिक, ग्रेड-III (वेतनमान ₹35400-112400 लेवल-6) के रिक्त 80 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भर्ती शासनादेश संख्या- 341670 दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 के अनुपालन में, उत्तराखण्ड राजकीय प्रारम्भिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली, 2025 के तहत की जा रही है।
विस्तृत जानकारी: आवेदन पत्र का प्रारूप, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया सम्बन्धी विस्तृत दिशा-निर्देश www.schooleducation.uk.gov.in तथा pithoragarh.nic.in पर उपलब्ध हैं।
