भैरव अष्टमी पर पुरानी बाजार शिवालय में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

पिथौरागढ़। नगर के पुरानी बाजार स्थित प्राचीन शिवालय मंदिर में भैरव अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बीती रात से ही मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था, जो  आज (बुधवार) भी जारी रहा।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भैरव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
मंदिर कमेटी ने वितरित किया इमरती का प्रसाद
दोपहर के समय पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद मंदिर कमेटी द्वारा प्रसाद स्वरूप इमरती वितरित की गई। यह प्रसाद मंदिर से आवाजाही कर रहे लोगों को भी बांटा गया।
आयोजन में मंदिर समिति के सचिव व पार्षद सुशील खत्री, पार्षद नीरज जोशी, पंडित विनोद पांडे, सुनील वर्मा, विष्णु जोशी, शशांक उपाध्याय, राहुल खत्री, जर्नादन पंत, प्रांजल वर्मा, अनिल जोशी, उमेश जोशी, महेंद्र सेठी, दीपक थापा समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।