पीएमश्री स्कूल में हुनर का जलवा: मॉडल्स के जरिए छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता, ऑटोमोटिव में अमर तो आईटीईएस में करन ने मारी बाजी

पिथौरागढ़। पीएमश्री एसडीएस जीआईसी में आयोजित कौशल प्रतियोगिता में ऑटोमोटिव और आईटीईएस ट्रेड के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल्स के जरिए तकनीकी हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रयोगात्मक सीख को भविष्य की जरूरत बताया, वहीं संयोजक बहादुर सिंह बिष्ट ने कौशल प्रशिक्षण को आत्मनिर्भरता की असली पूंजी करार दिया।
प्रतियोगिता में ऑटोमोटिव ट्रेड से अमर, राकेश, राहुल व क्रिश की टीम ने प्रथम, फुरकान की टीम ने द्वितीय और पूजा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आईटीईएस में करन महतो ने बाजी मारते हुए पहला, ओम गिरि ने दूसरा और सुमिल जोशी ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में शामिल गणेश दत्त शर्मा, चंद्रावती खोलिया और राजेंद्र राम ने छात्रों के नवाचार की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास का मंत्र दिया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक भुवन चंद्र उप्रेती, ट्रेनर विजय शर्मा, प्रदीप सिरौला, सुरेश कर्नाटक सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।