पिथौरागढ़ पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी; कुमौड़ निवासी आरोपी पर मुकदमा दर्ज, वैधानिक कार्रवाई जारी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने एक सनसनीखेज हिट एंड रन मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को धर दबोचा है। 29 नवंबर की रात कुमौड़ से जाखनी रोड पर एक अज्ञात वाहन ने आईटीबीपी जवान कैलाश नाथ पुत्र दानी नाथ को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 48 घंटों के भीतर लगभग 30-35 सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा
30 नवंबर को धारचूला निवासी दानी नाथ ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी। इसके आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1)/281 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने त्वरित और प्रभावी खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे।
35 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल, कड़ी मेहनत लाई रंग
मामले के खुलासे के लिए सीओ के. एस. रावत के पर्यवेक्षण और एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक फैले लगभग 30 से 35 सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही, स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी जुटाई गई।
लगातार मेहनत, पैनी निगरानी और प्रभावी अनुसन्धान के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस ने घटना का पूर्ण खुलासा करते हुए आरोपी की पहचान करन सिंह महर निवासी कुमौड़ के रूप में की। पूछताछ में आरोपी ने मृतक को टक्कर मारने की बात स्वीकार कर ली है। अभियुक्त के विरुद्ध
एसपी रेखा यादव ने बताया कि पिथौरागढ़ पुलिस की सतर्कता, समयबद्ध विवेचना, आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग और बेहतरीन टीमवर्क ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि पुलिस अपराधों के खुलासे एवं जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः समर्पित है।
जांच में उ.नि. कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली), उ.नि. प्रदीप यादव (विवेचक),हे.का.भूपेन्द्र सिंह, का.निरज भोज
शामिल रहे।

