राईआगर में देविशा ट्रस्ट का निशुल्क नेत्र शिविर, 150 ग्रामीणों की हुई जांच

राईआगर/ पिथौरागढ़। देविशा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राईआगर में आयोजित निःशुल्क नेत्र-जांच शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। ट्रस्ट के संस्थापक दरबान सिंह सुगड़ा ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयाँ और परामर्श दिया गया। मोतियाबिंद सहित गंभीर नेत्र समस्याओं से ग्रसित 28 मरीजों की पहचान कर उन्हें उन्नत उपचार हेतु हल्द्वानी रेफर किया गया। सुगड़ा ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए आगामी महीनों में विस्तृत शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने रेखा भंडारी, पंकज भंडारी और शुभानु हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।