यूजीसी नेट उत्तीर्ण छात्रा प्रज्ञा जोशी ब्लड कैंसर से पीड़ित, इलाज के लिए जनमानस से मदद की अपील

पिथौरागढ़। जनपद के सिमलगैर बाजार निवासी होनहार छात्रा प्रज्ञा जोशी ने जून माह में यूजीसी नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था, लेकिन अचानक उन्हें ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया। वर्तमान में उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों के अनुसार इलाज का प्रारंभिक खर्च 18 से 20 लाख रुपये तक आंका गया है, जिसे जुटा पाना एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बेहद कठिन हो गया है। आर्थिक तंगी के चलते परिवार गहरे संकट से गुजर रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पार्षद सुशील खत्री ने जनमानस से प्रज्ञा जोशी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है।
प्रज्ञा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना भविष्य संवारने का सपना देख रही थीं। यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका भविष्य उज्ज्वल माना जा रहा था, लेकिन अचानक आई इस बीमारी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
पार्षद सुशील खत्री ने कहा कि यदि समय पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध हो जाता है तो प्रज्ञा का इलाज संभव है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मानवीय आधार पर आगे आकर सहयोग करने की अपील की है।

सहयोग के लिए विवरण:
खाता धारक का नाम: संजय कुमार जोशी
बैंक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
खाता संख्या: 30201079990
आईएफएससी कोड: SBIN0000700
गूगल पे: 8395878055