पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: वरदानी पार्क के पास वाहन बैक करते समय दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक गंभीर

पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र के वरदानी पार्क के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाहन को बैक करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मोहित जोशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक  युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन को बैक करते समय चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

फोटो : मृतक मोहित जोशी