मां कोकिला दरबार में जिलाधिकारी ने की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज पाँखू स्थित मां कोकिला दरबार (कोटगाड़ी) पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, उपजिलाधिकारी बेरीनाग आशीष जोशी, तहसीलदार वतन गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।