पिथौरागढ़। पुरानी बाजार स्थित ऐतिहासिक होली चौक कमेटी की बैठक रविवार 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी होली पर्व को लेकर खड़ी होली के आयोजन, चीर बंधन एवं अन्य पारंपरिक कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

होली कमेटी के सचिव सूरज जंग थापा ने बताया कि बैठक रविवार को प्रातः 11 बजे पुरानी चौक बाजार में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि होली को पारंपरिक उल्लास और गरिमा के साथ मनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सचिव ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि होली पर्व को सामूहिक सहभागिता और उत्साह के साथ संपन्न कराया जा सके।
