पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज मंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया।

धरना कार्यक्रम में जनपद में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता इं० आर०एस० धर्मशक्तु ने की, जबकि संचालन जनपद संयोजक अविनाश कुमार चन्द द्वारा किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से पेयजल विभाग को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग दोहराई। साथ ही यह भी कहा कि जब तक विभाग को राजकीय दर्जा नहीं मिलता, तब तक वेतन एवं पेंशन का आहरण कोषागार से निर्गत किया जाए।
धरना कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता इं० पी०एन० चौधरी, सहायक अभियंता इं० राजेंद्र लाल, इं० कविन्द्र बिष्ट, इं० ममता पाण्डे, इं० कल्पना मेहता, अम्बर सिंह, भूपेन्द्र बोरा, गोविन्द सिंह महर, सुनीता पन्त, गीतांजली मनराल, भावना भट्ट, पुष्पा बिष्ट, प्रकाश सामन्त, मदन भण्डारी मौजूद रहे।
