टनकपुर। पूर्णागिरी मेले के दौरान उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब एक छोटा बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर रोता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार पूर्णागिरी टैक्सी स्टेशन स्थित पुरानी पानी की टंकी के पास एक मासूम अकेला बैठा रो रहा था और अपने परिवार को ढूंढ रहा था। बच्चा काफी सहमा हुआ था।

ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल आनन्द सिंह एवं होमगार्ड अशोक कुमार की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उससे पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि वह अपने परिवार से बिछड़ गया है।
इसके बाद दोनों कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद उन्होंने बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला और उसके पिता से मिलवाया।
अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
