नेशनल बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ की खुशी का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

पिथौरागढ़। एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा खुशी चंद ने 7वीं अंडर-17 जूनियर गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर जनपद का नाम रोशन किया है।

क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। इसके बाद सेमीफाइनल में तीसरे राउंड में आरएससी के जरिए मुकाबला अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

खुशी के लगातार शानदार प्रदर्शन से स्कूल और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वह पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

चेयरमैन स्वामी वीरेंद्रानंद ने बधाई देते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं। कोच बिजेंद्र मल्ल के प्रशिक्षण की भी सराहना की जा रही है। अब फाइनल में उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।