पिथौरागढ़। 10 सितंबर को थल और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) द्वारा पट्टे पर संचालित बरार और गराऊ जल विद्युत परियोजनाओं में कुछ जरूरी काम के लिए शटडाउन लिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता के अनुसार, यह शटडाउन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी सब-स्टेशन थल से निकलने वाले सभी फीडरों पर रहेगा। इस दौरान थल टाउन, पमतोडी, मुवानी, पांखू और जल संस्थान पंप फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता ने बताया पहले यह काम 7 सितंबर को होना था, लेकिन कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया। अब यह काम 10 सितंबर को होगा, उपभोक्ताओ से अपील की गई है कि वो विभाग का सहयोग करे।

