पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पिथौरागढ़ का 12वां स्थापना आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने अपने संबोधन में वाहिनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 55वीं वाहिनी ने सीमाओं की सुरक्षा और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को खास बना दिया। छोलिया नृत्य और देशभक्ति गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सौम्या हलदर, उप कमांडेंट त्रिभुवन प्रसाद सहित अधिकारी, जवान और संदीक्षा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
