जिला अधिवक्ता संघ पिथौरागढ़ के त्रैवार्षिक चुनाव में मोहन चन्द्र भट्ट सातवीं बार बने अध्यक्ष

उपाध्यक्ष में अनिल रौतेला, सचिव में पंकज शर्मा, उपसचिव में विनोद सिंह मतवाल, कोषाध्यक्ष में सुमित पंत विजयी 

पिथौरागढ़। जिला अधिवक्ता संघ पिथौरागढ़ के त्रैवार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर मोहन चन्द्र भट्ट ने लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।

चुनाव परिणाम 

अध्यक्ष पद में मोहन चन्द्र भट्ट (127 मत), अजय बोहरा (50 मत), राजेश तिवारी (10 मत)
उपाध्यक्ष पद में अनिल रौतेला (127 मत), मनोज कुमार जोशी (27 मत)
सचिव पद में पंकज शर्मा (89 मत), मोहन सिंह नाथ (46 मत), आशीष हावर्ड (23 मत)
उपसचिव में विनोद सिंह मतवाल (80 मत), नवीन चंद्र पांडेय (39 मत), मन्नू भट्ट (31 मत)
कोषाध्यक्ष में सुमित पंत को (69 मत), संजय भट्ट (55 मत) ललित मोहन पंत (28 मत)

चुनाव में कुल 170 मंजीकृत अधिवक्ताओं में से 158 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान 3 बजे दोपहर बाद तक जारी रहा और सायं 6 बजे तक मतगणना पूरी हुई।