पिथौरागढ़। अभिनव गहतोडी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी ने आज बेस गोदाम/राजकीय खाद्यान्न भण्डार ऐंचोली में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न वितरण एवं गोदाम में खाद्यान्न के रख-रखाव की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमर सिंह बुदियाल, पूर्ति निरीक्षक बेस गोदाम प्रभारी एवं प्रमोद सिंह, दैनिक मजदूर उपस्थित थे।

निरीक्षण उपरांत स्टॉक रजिस्टर एवं खाद्यान्न का रख-रखाव सही पाया गया। अभिनव गहतोडी ने पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि गोदाम में उपस्थित खाद्यान्न का रख-रखाव एवं आपदा के दृष्टिगत माह सितम्बर का खाद्यान्न बेस गोदाम में प्राप्त होने के उपरांत आवंटन के सापेक्ष शीघ्र प्रेषण करना सुनिश्चित करें।
इसके अलावा, अभिनव गहतोडी और पूर्ति निरीक्षक ने ऐंचोली से सम्बद्ध सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकान पर संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सस्ता गल्ला विक्रेता खाद्यान्न का वितरण ऑनलाईन माध्यम से करते हुए पाये गये। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि खाद्यान्न का वितरण शत प्रतिशत ऑनलाईन माध्यम से सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को करें।
