दिल्ली बैंड में भूस्खलन के कारण रात्रि यातायात रोका गया

पिथौरागढ़। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली बैंड क्षेत्र के निकट लगातार हो रहे भूस्खलन को दृष्टिगत रखते हुए एवं रात्रि में यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है  05 अगस्त की रात्रि केवल एक दिवस के लिए यातायात रोका जाएगा।

पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन रात्रि 7:30 बजे से रोका जाएगा, जबकि घाट से पिथौरागढ़ की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन रात्रि 8:30 बजे से रोका जाएगा। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन तौर पर लिया गया है।