पिथौरागढ़। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कैंपस संस्थान, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़ के विद्युत विभाग में कार्यरत प्रोफेसर और पूर्व डीन एकेडमिक, डॉ. अखिलेश सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, यूएसए द्वारा 2025 के लिए घोषित दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है।
यह गौरवपूर्ण सम्मान डॉ. सिंह के शोध कार्यों की गुणवत्ता और उनके वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। उनकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि न केवल उत्तराखंड के लिए, बल्कि समूचे देश के लिए गर्व का विषय है। इस सम्मान के साथ, प्रोफेसर सिंह ने विश्व पटल पर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय सहित पूरे शैक्षणिक समुदाय में हर्ष का माहौल है। डॉ. सिंह के सहयोगी और छात्र उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी।
