आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति में 50% कोटा: नीमा खत्री ने सीएम का जताया आभार, बताया ‘संघर्ष की जीत’

पिथौरागढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पदोन्नति को लेकर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत कोटा बढ़ाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीमा खत्री ने स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री (सीएम) का आभार जताते हुए इसे आंगनबाड़ी संगठन के संघर्ष की जीत बताया।
आंगनबाड़ी संगठन की सदस्य कार्यकर्ता नीमा खत्री ने कहा कि संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सरकार से कई मांग की थी, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पदोन्नति, राज्य कर्मचारी का दर्जा, बाल विकास विभाग के अतिरिक्त कार्य न सौंपने सहित अन्य मांग शामिल हैं। इन मांगों को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए शेष सभी मांगों पर भी शीघ्र शासनादेश लागू करने की मांग की है।