पिथौरागढ़। युवा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आज चंडाक स्थित वरदानी मंदिर पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने न केवल युवाओं का उत्साहवर्धन किया, बल्कि स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर वॉलंटियर्स के साथ सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मेयर कल्पना देवलाल ने संस्था के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में युवाओं द्वारा की गई ऐसी पहल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है और ऐसे प्रयास अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।
अभियान के तहत संस्था के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने वरदानी मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने प्लास्टिक और अन्य कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। साथ ही, संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में युवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल पंत, महासचिव गिरीश पंत और कोषाध्यक्ष मनीष जोशी ने अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक यशवंत महर व कैलाश पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अभियान में सदस्य सरिता पंत, पूजा जोशी, सिद्धार्थ थापा, महेंद्र जोरा और बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने श्रमदान किया।
