चंपावत/ टनकपुर। टनकपुर स्थित गांधी मैदान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर के संयुक्त तत्वावधान में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वंचित वर्ग, जनजातीय समाज, पूर्व सैनिकों, महिलाओं व दिव्यांगजनों को संवैधानिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी रहे। जिला न्यायाधीश अनुज कुमार सांगल ने स्वागत संबोधन किया। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व युद्ध पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। जनजातीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नशा उन्मूलन संदेश और देशभक्ति कार्यक्रमों ने लोगों को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि ने संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुए जागरूकता पर जोर दिया। समापन पर लाभार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

