जिलाधिकारी। जिलाधिकारी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के दौरान उन्होंने जनपद के समस्त विभागों, नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को अभियान को प्रभावी और व्यापक रूप से लागू करने के निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को प्रातःकाल जनपदभर में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए और जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा स्वयंसेवी संगठनों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए, ताकि अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इसमें सहभागिता करें और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को और मजबूती मिल सके।
