पिथौरागढ़ शहर में दस दिन बिजली गुल, उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेंगे प्रभावित

पिथौरागढ़। विद्युत वितरण खंड पिथौरागढ़ ने शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। पिथौरागढ़ टाउन क्षेत्र के अंतर्गत रिंगमैन में 11 केवी की विद्युत लाइन के निर्माण कार्य के चलते, शहर के कई इलाकों में अगले दस दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यूपीसीएल के अनुसार, 29 नवंबर से शुरू होकर 08 दिसंबर  तक, प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक बिजली पूरी तरह से या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत वितरण खंड, पिथौरागढ़ के अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा, “विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने और भविष्य में बेहतर सेवा देने के लिए 11 केवी लाइन का यह निर्माण कार्य अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य को सुरक्षित और समय पर पूरा करने के लिए बिजली की कटौती अनिवार्य है।”
उन्होंने जनता से अनुरोध करते हुए आगे कहा, “हम जानते हैं कि इससे नागरिकों को असुविधा होगी, लेकिन यह कार्य उनके हित में है। हम सभी उपभोक्ताओं से इस अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने का निवेदन करते हैं।”
कब और कहां कटेगी बिजली? (विस्तृत सूची)