DTN पिथौरागढ़। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट स्थित मुन्ना होटल के समीप आज शाम अचानक पहाड़ी से भारी मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यात्री फंस गए।

इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे आईटीबीपी के जवानों ने स्थिति देख तुरंत अपने वाहन रोक दिए और राहत कार्य में जुट गए। जवानों के साथ स्थानीय युवा भी आगे आए। किसी मशीन का इंतजार किए बिना सभी ने फावड़ों और हाथों से मलबा हटाना शुरू कर दिया।
करीब 30 से 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग 6:45 बजे सड़क से मलबा पूरी तरह हटा दिया गया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु हो गया।
आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय युवाओं की तत्परता व सेवा भावना से सैकड़ों यात्रियों को राहत मिली। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।
