लॉयड का भव्य शोरूम ‘माँ भगवती इंटरप्राइजेज’ बिष्ट मार्केट में खुला; ग्राहकों के लिए खास ऑफर

अब पिथौरागढ़ में ही मिलेंगे लॉयड के प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक गुड्स
पिथौरागढ़। टकाना रोड स्थित बिष्ट मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया का जाना-माना नाम लॉयड का एक्सक्लूसिव शोरूम ‘माँ भगवती इंटरप्राइजेज’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस शोरूम के खुलने से अब पिथौरागढ़ के ग्राहकों को अत्याधुनिक लॉयड के एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के लिए कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं होगी।
शोरूम का उद्घाटन कंपनी के ब्रांच हेड आदित्य सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी उमेश जोशी और सुनील जोशी सहित शहर के कई प्रमुख व्यवसायी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें कमलेश पाठक, हिमांशु भट्ट और मोहन खर्कवाल प्रमुख रूप से शामिल थे।
ब्रांच हेड आदित्य सिंह ने कहा, “लॉयड हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतरीन टेक्नोलॉजी और गुणवत्ता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें खुशी है कि ‘माँ भगवती इंटरप्राइजेज’ के माध्यम से हम पिथौरागढ़ के लोगों तक अपने प्रीमियम उत्पाद पहुंचा रहे हैं।”
प्रतिष्ठान के स्वामी उमेश जोशी ने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा, “माँ भगवती इंटरप्राइजेज पर लॉयड के सभी उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष परिचयात्मक ऑफर और आसान फाइनेंस स्कीम की सुविधा भी दी जा रही है। ग्राहक जल्द से जल्द इन ऑफर्स का लाभ उठाएँ।”