पिथौरागढ़। नगर के पुरानी बाजार वार्ड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम में नए शिक्षण सत्र के अवसर पर पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम पार्षद सुशील खत्री मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्षद सुशील खत्री ने नन्हे छात्रों को नई किताबें वितरित कीं और उन्हें नए सत्र की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपने बाल्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उर्दू माध्यम विद्यालयों से पढ़कर कई प्रतिभाएं देश और दुनिया में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की सराहना करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता जताई।
प्रधानाध्यापक उर्मिला पोखरिया ने विद्यालय की उपलब्धियों और छात्रों की मेहनत पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक निर्मला पंत, अध्यापक ज्योति फर्तियाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दीपा पाटनी, भोजन माता पुष्पा पांडे और रेनू भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
