बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां, जिले में सात ग्रामीण सड़कें बंद; देवलथल में सबसे अधिक 90 एमएम वर्षा

DTN पिथौरागढ़। जिले में बुधवार को हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर सड़कें बंद होने से आवाजाही प्रभावित हुई। सुबह आठ बजे तक जिले में सात ग्रामीण सड़कें बंद थीं। वहीं देवलथल तहसील में सबसे अधिक 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार पिथौरागढ़ में 70 एमएम, बेरीनाग में 55 एमएम, थल में 40 एमएम, कनालीछीना में 29.5 एमएम, बंगापानी में 28 एमएम, धारचूला में 24.6 एमएम, डीडीहाट में 10 एमएम, तेजम में 9 एमएम, गंगोलीहाट में 7 एमएम, गणाई गंगोली में 5 एमएम और मुनस्यारी में 1.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

बारिश के चलते सिंचाई खंड पिथौरागढ़ की ड्योरा बारमू मोटर मार्ग, सल्ला रौतगड़ा मोटर मार्ग और सुवाखेत झूणी मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई धारचूला की एलागाड़-जुम्मा और घापाबैण्ड बुई पातों मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई डीडीहाट की देविसौना गराली कूटा मोटर मार्ग तथा लोनिवि अस्कोट की कंज्योति-नारायण आश्रम मोटर मार्ग बंद हैं।

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार बंद मार्गों को खोलने का काम प्रगति पर है। जिले में मौसम फिलहाल बादलों से घिरा हुआ है।