तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार सीज, ऐचोली चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी

DTN पिथौरागढ़।नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ावे रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से चरस बरामद की है। पुलिस ने कार सवार विजय निवासी ऐचोली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 254 ग्राम (पन्नी सहित) चरस बरामद की। तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी सीज कर दिया गया है।
चौकी ऐचोली, कोतवाली पिथौरागढ़ की पुलिस टीम ने विगत दिवस बड़ावे रोड पर चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार सवार विजय के कब्जे से चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली पिथौरागढ़ में उसके खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कार को मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त किए जाने पर सीज कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी ऐचोली उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र जोशी, कांस्टेबल अजय बोरा और त्रिलोक सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
