पॉलीथीन पर नगर निगम का ‘हल्ला बोल’: गांधी चौक, भाटकोट और तिलढुकरी में चली चालानी कार्रवाई

पिथौरागढ़। नगर निगम ने शहर को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए आज एक बड़ा अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत गांधी चौक, भाटकोट, और तिलढुकरी क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया और पॉलीथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।
नगर निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक निशात अंसारी ने टीम के साथ इन क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पॉलीथीन का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम का लक्ष्य पूरे शहर से पॉलीथीन को जड़ से खत्म करना है।
सहायक नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पॉलीथीन का प्रयोग बंद कर इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में  कर एवं राजस्व निरीक्षक लता भट्ट, ललित कुमार,
विकास कुमार शामिल रहे