फेसबुक पर शिकायत, मौके पर समाधान: सूचना विभाग की तत्परता से सुलझी जनसमस्या

पिथौरागढ़। सूचना विभाग पिथौरागढ़ ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए जनसमस्या का त्वरित समाधान कराया है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से परेशान होकर जब पीड़ित ने अपनी समस्या सूचना विभाग पिथौरागढ़ के फेसबुक पेज के माध्यम से सामने रखी, तो जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया।

जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद द्वारा संबंधित विभाग से तुरंत संपर्क स्थापित कराया गया और फोन पर विभागीय अधिकारी से वार्ता कराई गई। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और लंबे समय से लंबित पड़े कार्य का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ तथा सूचना विभाग पिथौरागढ़ का आभार व्यक्त किया गया है।