पिथौरागढ़। शहरवासियों को आने वाले दिनों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड पिथौरागढ़ ने 22 से 28 अप्रैल तक बिजली बाधित रहने का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। विभाग के अनुसार टाउन क्षेत्र में 11 केवी रिंगमेन लाइन के निर्माण कार्य के चलते रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाके प्रभावित होंगे, जिससे आमजन के साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना है। खास बात यह है कि अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।
यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तय समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। विभाग ने यह भी कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।
