DTN पाटी (चम्पावत)। नवगठित नगर पंचायत पाटी के प्रथम चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि चुनाव से जुड़ी सभी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए विभिन्न विशेष टीमों का गठन किया ह लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता की भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाती है। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। यदि मतदान के दौरान किसी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता होती है तो वह बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अथवा बूथ अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी) से संपर्क कर आवश्यक मदद प्राप्त कर सकता है।

