​सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति, संभाली राज्यसभा के सभापति की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुना गया है। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने इस बात की घोषणा की।

​मोदी ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में सी.पी. राधाकृष्णन को 452 प्रथम वरीयता मत मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता मत प्राप्त हुए। वोटों के इस स्पष्ट अंतर ने राधाकृष्णन की जीत सुनिश्चित कर दी।

​राधाकृष्णन के नामांकन के बाद से ही एनडीए खेमे का पलड़ा भारी माना जा रहा था। अपनी जीत के साथ ही अब वे भारत के उपराष्ट्रपति होने के साथ-साथ राज्यसभा के सभापति पद की अहम जिम्मेदारी भी संभालेंगे।