DTN चंपावत। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए पात्र एवं इच्छुक बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने बताया कि यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने संकट या विषम परिस्थितियों में असाधारण साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए अनुकरणीय कार्य किया हो।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक आवेदक विभाग के आधिकारिक पोर्टल wecduk.in पर 27 सितंबर से 10 अक्टूबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन अथवा डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, शर्तें और आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट wecd.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं। तकनीकी सहायता के लिए निदेशालय के आइटी सेल के दूरभाष नंबर 8193991148 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय और बाल विकास परियोजना कार्यालय, चंपावत से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
