DTN धारचूला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धारचूला पुलिस ने स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की 13 बोतलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को कोतवाली धारचूला के एसएचओ एके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मल्लिकार्जुन स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन करते हुए सुमित (20), निवासी ग्राम हाट, गलाती, थाना धारचूला को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की 13 बोतलें बरामद हुईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
