DTN पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों में से अब तक 44 पर विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। तृतीय चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद छह सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि चौथे चरण की काउंसलिंग में सभी सीटें भर जाएंगी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया कोटे की सात सीटों में से तीन पर प्रवेश हुए हैं, जबकि स्टेट कोटे की 43 सीटों में से 41 पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस तरह दोनों कोटे में कुल 44 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं।
उन्होंने बताया कि चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 26 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद शेष छह सीटों पर भी प्रवेश होने की उम्मीद है।
