सचिव सुकृति लिखी ने 14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, पूर्व सैनिकों से भी की भेंटवार्ता

DTN पिथौरागढ़। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने आज  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से संवाद कर उन्हें संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में 14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण, उत्तराखंड के निदेशक ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल करम सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त) ने सचिव सुकृति लिखी का स्वागत किया।

भेंटवार्ता के दौरान सचिव ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में वीर नारियों को सम्मानित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।