टकाना में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय टकाना में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव मंजू देवी ने महिलाओं व बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक व सामाजिक जीवन को नष्ट करता है। उन्होंने नालसा नशा जागरूकता अभियान तथा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी। शिविर में अधिकार मित्र व आमजन उपस्थित रहे।