1 फरवरी को पिथौरागढ़ में 9 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

पिथौरागढ़। 220/132 केवी पिथौरागढ़ उपकेन्द्र में 132 केवी बस बार के अंतिम परीक्षण एवं कमीशनिंग कार्य के चलते 1 फरवरी (रविवार) को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक जनपद के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पिथौरागढ़ के अनुरोध पर यह शटडाउन प्रस्तावित किया गया है। कार्य के दौरान 33 केवी उपसंस्थान एमईएस पिथौरागढ़, जाखपन्त, विण, बांस चण्डाक तथा कन्तगांव से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बंद रहेगी।

शटडाउन के कारण पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र, समस्त पेयजल योजनाएं तथा चम्पावत का पर्वतीय क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है तथा आवश्यक कार्य पूर्व में निपटाने का अनुरोध किया है।