पिथौरागढ़। पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगापानी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव और प्रभारी कोतवाली मुनस्यारी नीरज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई।
हादसे में लक्ष्मण सिंह पुत्र राम सिंह निवासी धुरातोली मुनस्यारी (उम्र 30 वर्ष) और अंकित पांडेय पुत्र बसंत पांडेय निवासी पिथौरागढ़ (उम्र 30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत निवासी टकाना (उम्र 26 वर्ष) और देवेंद्र पंत पुत्र ललित पंत निवासी उत्सव गृह (उम्र 25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा, लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय आयुष पंत की रास्ते में ही मृत्यु हो गई।
