कल पिथौरागढ़ में इन स्थानों पर होगा गैस सिलेंडर वितरण, केवल पूर्व ऑनलाइन बुकिंग वालों को मिलेगा लाभ

पिथौरागढ़। जनपद में 25 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वितरण कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए और केवल पात्र उपभोक्ताओं को ही गैस उपलब्ध कराई जाए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पिथौरागढ़ गैस सर्विस द्वारा लाशघर, लिंक रोड, टकाना व विषाड़ क्षेत्रों में वितरण किया जाएगा। शहीद गिरीश इंडेन सर्विस, पिथौरागढ़ द्वारा प्लाजा होटल क्षेत्र में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। तिलढुकरी गैस सर्विस कुमौड़ में, जबकि धारचूला गैस सर्विस (आईओसी) कालिका, गोठी, निगालपानी व गलाती क्षेत्रों में वितरण करेगी।

इसी प्रकार त्रिसा गैस सर्विस, धारचूला द्वारा बंगापानी, मदकोट व बरम में, डीडीहाट गैस सर्विस द्वारा तल्लाबगड़ में तथा गैस सर्विस थल द्वारा नाचनी व बांसबगड़ में सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। बेरीनाग गैस सर्विस (आईओसी) गडतिर, बेलकोट, पुरानाथल, डांगी गांव, जाजर व रूईनाथल क्षेत्रों में वितरण करेगी। वहीं हरि भारत गैस गंगोलीहाट द्वारा चौमुंडा गेट गंगोलीहाट में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

केवल पूर्व बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा गैस

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी वितरण स्थलों पर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, जिन्होंने 18 मार्च से पूर्व ऑनलाइन बुकिंग कराई है।

18 मार्च के बाद ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए गैस वितरण की अगली तिथि की सूचना अलग से जारी की जाएगी। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि और स्थान के अनुसार ही पहुंचने की अपील की है, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे।