10 दिनों तक रोज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड विद्युत वितरण खण्ड पिथौरागढ़ ने विद्युत उपभोक्ताओं को आगामी दिनों में होने वाली बिजली कटौती को लेकर सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार विद्युत वितरण उपखण्ड, पिथौरागढ़ के अंतर्गत 11 केवी पुनेड़ी फीडर में एसीएसआर रैबिट कंडक्टर को एएएसी इंसुलेटेड कवर कंडक्टर से बदलने का कार्य किया जाएगा।

विभाग ने बताया कि कार्य के चलते 11 केवी पुनेड़ी फीडर से पोषित ऐंचोली, भदेलबाड़ा, चैंसर तथा विण नौला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 13 मई से 22 मई तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुरक्षित और बेहतर हो सकेगी।