भारी बारिश के अलर्ट पर पिथौरागढ़ में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

DTN पिथौरागढ़। जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को पिथौरागढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का भी अनुमान है।

मौसम खराब रहने और बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले में कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। शनिवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।